बस्ती:बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की रेप के बाद सात महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद गर्भ गिराने के लिए आरोपित ने लड़की को इंजेक्शन लगवा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की ने घर पर ही एक मृत बच्चें को जन्म दिया।
बाद में लड़की ने पूरे मामले का खुलासा किया। बच्चें के जन्म के बाद लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घर वालों ने पुलिस के तहरीर पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी लालू यादव की तलाश शुरू कर दी है।

