लखनऊ:लोकसभा चूनावों में पूर्वांचल की सीटों पर भाजपा के दोनों सहयोगी दलों की नजर है। सुभासपा और अपना दल एस पूर्वांचल की सीटों के लिए बगावती सुर बुलन्द कर दिए थे। लेकिन अब दोनों सहयोगी पार्टीयों को 26 फरवरी का इंतजार है। खबर है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही सहयोगी दल के सीटों पर मोहर लगा सकते हैं।
26 फरवरी को दिल्ली के बैठक में सीटों के बटवारे पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। दोनों दलों की नजरें अब इस बैठक पर टिकी हुई है।
भाजपा पर लगातार हमलावर रहने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भापजा के खिलाफ बोलना बन्द कर दिया। उनका कहना है कि वो 26 फरवरी को होने वाले बैठक का इंतजार करेंगे। अपना दल एस के नेता कह रहें हैं कि भाजपा अध्यक्ष उनकी बात जल्द सुनेंगे।
दोनों सहयोगी पार्टीयों का इन सीटों पर है नजर
अपना दल एस अनुप्रिया पटेल की सीट मिर्जापुर के साथ प्रतापगढ़, मछलीशहर, डुमरियागंज, फूलपुर, जौनपुर, राबर्ट्सगंज और कन्नौज की सीट पर नजरें हैं। पार्टी को उम्मीद है कि भाजपा अध्यक्ष उनकी मांगे पूरी करेंगें।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर घोषी, लालगंज और सलेमपुर की सीटें मांग रहें हैं। दोनों पार्टियों की निगाहें अब 26 फरवरी पर टिकी हुई हैं।