लोकसभा चुनाव करीब आते ही राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। विपक्षी गठबंधन को महामिलावट का नाम देने वाली भारतीय जनता पार्टी अब देश के हर राज्य में छोटी बड़ी पार्टियों से गठबंधन करने में जुट गई है। भाजपा के इस गठबंधन पर कांग्रेस ने हमला बोला है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कई राज्यों में भापजा के गठबंधन पर निशाना साधा है उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि पहले बिहार फिर महाराष्ट्र अब तमिलनाडु एक के बाद एक भाजपा के लोग गठबंधन बनाने में लगे हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि महासवाल यह है कि यह महामिलावट है या महा भय?
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना एक साथ लोकसभा और विधानसभा का चुनाव चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र की 23 लोकसभा सीटों पर शिवसेना और 25 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेंगी। बिहार और तमिलनाडु में भी भारीतय जनता पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।
पूर्वांचल खबर के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.youtube.com/channel/UCBlRu4PQ4SHhYzYlQI0InzA