इसरार अहमद सिद्धार्थनगर इटवा तहसील परिसर में 'तहसील आओ राशन कार्ड पाओ' अभियान के अंतर्गत अभी तक कुल 1009 फार्म राशन कार्ड बनाए जाने हेतु प्राप्त हुए।
'तहसील आओ रोशनी पाओ' अभियान के अंतर्गत 209 गरीब व्यक्तियों की जांच हुई है जिसमें 60 व्व्यक्ति की आंख कमजोर होने के कारण चश्मा दिया जाएगा और तीन व्यक्ति मोतियाबिंद ग्रसित मिले हैं जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा और शेष व्यक्ति को आंखों की दवाई आदि प्रदान की गई।
विज्ञापन
यह अभियान दिनांक 22 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर चश्मा के लिए चिन्हित किए जाने वाले व्यक्ति को चश्मा प्रदान किया जाएगा।
तहसीलदार इटवा इस अभियान के पर्यवेक्षण अधिकारी हैं। इस समय बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई है अतः मीडिया बंधु समाज सुधारको व्यापारियों आदि से तहसील प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि व्यापक मात्रा में पात्र व्यक्तियों को सूचित करने का कष्ट करें ताकि गरीबों और पात्र व्यक्तियों को निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जा सके एवं राशन कार्ड बनाया जा सके।


