सिद्धार्थनगर-लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं सभी राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में लग चुकी है।
जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद कांग्रेस और बीजेपी में बड़े पैमाने पर संगठन में फेरबदल हो रहा है तो वहीं समाजवादी पार्टी में भी छोटे कार्यकर्ताओं सहित सभी को संगठन में उनके क्षमता अनुसार जगह दी जा रही है।
इसी बीच सिद्धार्थनगर जनपद के हल्लौर निवासी समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के युवा नेता आबिद रिजवी को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने आबिद रिज़वी को इस बड़ी ज़िम्मेदारी को सौंपा है।
आबिद रिजवी ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने हमें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है हम उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेंगे और श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर संगठन को मजबूत करेंगे।
प्रदेश कार्यकारिणी में आबिद रिज़वी को जगह मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है सभी लोग बधाइयां दे रहे है।


