सिद्धार्थनगर:बढ़नी ब्लाक के अहिरौला स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयन्ती के अवसर पर विश्व सेवा संघ का स्थापना दिवस मनाया गया।
इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना,स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद् नन्दकिशोर चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हिन्दू संस्कृति का गौरव अमेरिका में भी बढ़ाया। हमें स्वामी जी के द्वारा बताये गये सन्मार्ग का अनुसरण करना होगा।
विश्व सेवा संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि संघ जैविक खेती के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। अंत में उन्होंने आये लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर रामसूरत वरुण,रमेश शर्मा,हरिश्चन्द्र चौधरी, राममनोहर यादव, जयप्रकाश गौतम, पंकज यादव, प्रधानाचार्य गोवर्धन, देवनरायन यादव, प्रधान अनील कुमार, चन्द्राश मौर्या, सुरजीत चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।