मेराज़ मुस्तफा/इसरार अब्दुल्लाह
बढ़या-सिद्धार्थनगर:-सोमवार को इटवा के डॉ.राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में बूथ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोगों को वोटर बनाने पर जोर दिया गया। वहीं केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को वक्ताओं ने जमकर कोसा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने भाजपा के केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही होते हैं जिनके बिना किसी भी राजनीतिक दल का कोई अस्तित्व नही और आगामी लोकसभा चुनाव में यही कार्यकर्ता देश को सही व्यक्ति चुनकर उज्जवल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
![]() |
बैठक में मौजूद लोग |
सपा नेता बदरे आलम ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ व ताकत हैं। इन्ही के बल पर पार्टी मजबूत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगामी लोकसभा चुनाव में जुट जाने की अपील की।
![]() |
चमन आरा राईनी व जुबैदा चौधरी |
![]() |
पूर्व विधायक विजय पासवान |
सभा को दिनेश मिश्रा, इन्द्रासना त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी, अब्दुल लतीफ, अफसर रिजवी, श्रीराम यादव, लवकुश यादव, बदरे आलम, तौलेश्वर निषाद आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय चौधरी व संचालन कमरूज्जमां खां ने किया। इस दौरान शाहिद हुसेन, शकील प्रधान, अनूप सिंह, सुशील तिवारी, अमित दुबे, मो.नईम राईनी, उदयभान तिवारी, मो.हारून, बब्लू पाठक, राधेश्याम निषाद प्रधान सहित समस्त बूथ प्रभारी मौजूद रहे।