शोहरतगढ़ क्षेत्र के कोमर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोक चौहान कि मौत की खबर जिसने भी सुना, वह कुछ कह न पाया।
लोगो ने यही कहा कि कल ही तो दुकान पर चाय पी थी अब क्या हुआ, लेकिन जो लोगो ने सुना सच सुना।
जानकारी के मुताबिक 3 भाइयो में अशोक सबसे छोटा भाई है और उसके 6 बच्चे है। बच्चों सहित पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, जो भी सुना अशोक के घर पहुचकर उनका दुःख बाटने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार उसके 6 बच्चे शालिनी (12), विवेक (10), विक्की (8), भुल्लन (5), शालिनी (4) वर्ष है । घर की जिम्मेदारी उठाने वाला अशोक ही था। जिसकी बाणगंगा पर चाय आदि के होटल की दुकान थी, अचानक की मौत से गाँव मे कोहराम मच गया ।
हि यु वा देवी पाटन मण्डल प्रभारी सुभाष गुप्ता , सपा विधान सभा प्रभारी उग्रसेन सिंह, जिलामहामंत्री व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, सांसद जी के प्रतिनिधि व शोहरतगढ़ विधान सभा प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहलवान जी, रा हि महासंघ जिलाध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल, सपा नेता चिंटू काका, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चतुर्भुजी पाण्डेय, रामू यादव, श्रवण पटवा, संजय राजभर, संतोष पासवान, राजेश शर्मा, सोनू निगम, अशोक शर्मा, प्रधान पप्पू गुप्ता, प्रधान कपूर चन्द गुप्ता, उमाशंकर मौर्य, श्रीराम चौहान पत्रकार राकेश राज, के साथ सैकड़ों मित्रो सहित ग्रामीणों ने परिजनों को ढाढस बधाया।

