मोहम्मद आरिफ विनोद चौधरी शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर-शनिवार को शोहरतगढ़ समाजवादी पार्टी के कार्यालय में बूथ सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में 2019 के चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बूथ सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जरूरी सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई ने आम आदमी के जीवन को मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की गलत नीतियों हैं। जिसकी वजह से महंगाई बढ़ी है।
आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी राज में अपराधियों के हौसले बुलंद है सरकार बढ़ते अपराधों को काबू में नही कर पर रही है। और यह सरकार किसान विरोधी है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।
बढ़ती महंगाई व किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा, उग्रसेन सिंह ने कहा कि इस सरकार में गरीबों, किसानों, मजदूरों व छात्रों का शोषण हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं इतनी खराब हो चुकी हैं कि बीमारों और मृत सम्बन्धियों को ट्राली और कंधों पर लादकर ले जाना पड़ रहा है।
इस अवसर पर प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, वीरेंद्र तिवारी, अनूप यादव, विभा शुक्ला, बेचई यादव, खुर्शीद खान, देवेंद्र सिंह, श्रीराम जायसवाल, अभय सिंह,
,राहुल पांडेय,हिमाशु सिंह,अमरेंद्र पांडेय,रमेश मिश्र,रामअवतार यादव,शम्भूनाथ त्रिपाठी,,सोनू सिंह,रवि चौधरी, वकार खान, विनोद चौधरी, परवेज, मुरली मिश्र जी, आदि कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे |