अमित मौर्या बढ़नी सिद्धार्थनगर
गाँधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में चौकी प्रभारी बढ़नी रामेश्वर यादव के द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, एंटी रोमियो, डायल 100, महिला हेल्प लाइन 1090, तथा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 आदि की जानकारी बारीकी से दी।
स्थानीय जीएवी इंटर कॉलेज में जन जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव ने कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी किसी भी तकलीफ को 1098 नंबर हेल्पलाइन पर बता सकते हैं। ऐसे बच्चों की समस्याओं का हल किया जाएगा। चाइल्ड हेल्प लाइन एक नि:शुल्क सेवा है, जिसका फायदा विभिन्न समस्याओं से परेशान बच्चे ले सकते हैं।
इस दौरान प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, डॉ. अभिनव त्रिपाठी, कांस्टेबल मृत्युंजय कुशवाहा, जय प्रकाश, विजय पाठक, जुगुल किशोर, यशवंत मौर्य, अशोक कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव, मालती पांडेय, श्रीकांत राय, अमित त्रिपाठी, घनश्याम, संजय पांडेय, गुलाब चंद मौर्य, संत प्रकाश, राजकुमार, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

