शोहरतगढ़, (सिद्धार्थनगर)
नीबी दोहनी माधुरी संदिग्ध हत्या काण्ड में पुलिस अधीक्षक डॉ0 धर्मबीर सिंह, जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू के आदेश पर बीते बुद्धवार को शोहरतगढ़ पुलिस फोर्स के साथ दिन के करीब 11ः30 बजे कब्र से लाश निकलवाने के लिए लेदवा घाट पहुंची, जहां माधुरी के शव को दफना दिया गया था। वहां उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ अनिल कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में थाना इन्सपेक्टर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा चौकीदारों व अन्य सहयोगियों की मदद से लाश को निकलवाया गया। घटना के 14 दिनों के बाद लाश को निकलवाते समय उसकी वीडियोग्राफी करवायी गयी और फिर अग्रिम कार्यवाही हेतु लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया गया।
Video
तहरीर के मुताबिक पीड़िता वृषपाती देवी के पुत्र छोटू साहनी ने बताया कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नीबी दोहनी निवासी माधुरी पुत्री अयोध्या 12 नवम्बर की रात करीब 7ः30 बजे मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव में उसके पट्टीदार के यहां गयी थी, किन्तु जब वह काफी देर के बाद नही आयी तब उसका भाई छोटू साहनी उसे खोजने के लिए गयां। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। इसी बीच उसके भाई ने पोखरे के भीटे पर बने सीमेन्ट के बैठक पर एक छाता देखा, जो कि उसका था। अनहोनी की अशंका में उसे पोखरे के चारो तरफ देखा किन्तु उसकी बहन नहीं मिली। छोटू ने यह भी बताया कि वह पोखरे में उतर कर देखा किन्तु कुछ नही मिला।
सुबह होते ही परिजनों जब फिर खोजने लगे तो पंचायत भवन पर खून के निशान मिले तब हम दोनो बगल के तालाब में देखा। माधुरी की लाश पोखरे के किनारे गांठ भर पानी में मिली। इसी पूरी घटना को मैने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से बीते 22 सितम्बर को कही, जिस पर उन्होने कार्यवाही का भरोसा दिया था। पीड़िता के आरोप के मुताबिक माधुरी का चप्पल जहां बरामद हुआ वहां एक लाल रंग का चप्पल भी मिला, जिसे नामजद आरोपी पहन का घूम रहा है। किन्तु अभी तक पुलिस ने उस पर कोई कार्यवाही नहीं की।
इसके साथ ही शिकायतकर्ता वृषपाती ने यह भी कहा कि उक्त घटना की सूचना मैने ग्राम प्रधान को दी, तो उनके प्रतिनिधि अभय सिंह ने कहा कि थाने पर पुलिस को सूचित कर दिया हूं, जल्दी से लाश को ले आओ और दफन कर दो, तो हम लोगों ने लाश को दफन कर दिया, कोई पुलिसवाला आयेगा जो समझ लेगे सहित कई बातों को लिखा। जिसका संज्ञान लेकर मृतका की लाश कब्र से निकाली गयी। जब कब्र से माधुरी की लाश निकाली गयी तो वह रहे रंग की समीज व लालरंग की कुर्ती पहनी हुई थी। उसके नाक में कील थी और उसके हाथ में काला धागा बंधा हुआ था।
b>
उक्त के बारे में थाना इन्सपेक्टर रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डाक्टरी रिपोर्ट मिलने बाद ही अनुसार कार्यवाही की जायेगी। उक्त के दौरान एस.एस.आई. शिवाजी राव, एस.आई. रामकवल, एस.आई. हौसला प्रसाद यादव, एस.आई. देवानन्द सिंह, प्रियंम्बदा सिंह, का0 रामशंकर यादव, उमेश यादव, मुकेश निगम सहित प्रधान महथा मो0 आसिम उर्फ नैयर व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहें।