शोहरतगढ़ थाना अंतर्गत बासहिया गांव के नौडिहवा टोला के रहने वाले अंगद यादव हत्यकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते जून माह में अंगद यादव का शव बलरामपुर जिले के पचपेड़वा इलाके के रामनगर धाधिया नाले के पास मिला था।
इस हत्याकांड के मामले परिजनों ने अंगद की पत्नी समेत अन्य चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पत्नी नीतू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के दूसरे आरोपी महेंद्र चौधरी ने 26 जून को आत्मसमर्पण कर दिया था।
हत्याकांड के फरार दो आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी जयलाल व उसके बेटे को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसओ पचपेड़वा अवधेस कुमार राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।