बलरामपुर जिले के गैसड़ी कोतवाली अंतर्गत बौद्ध परिपथ पर स्थित मटेहना गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई व चार अन्य घायल हो गए।
घायल ढेबरुआ क्षेत्र के निवासी हैं। सूचना के अनुसार तालकुंडा गांव के टोला केवटलिया में मंगलवार को लव-कुश चौहान की मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होना था। जिसमें शामिल होने के लिए दिल्ली से कुछ लोग गोरखधाम एक्सप्रेस से गोंडा फिर प्राइवेट वाहन से बलरामपुर आए।
उन्हें यहां लेने के लिए औदही कला निवासी अनिल अग्रहरि रिसीव करने बलरामपुर गए थे। लौटते समय मटेहना गांव के करीब स्थित मदरसे में छुट्टी होने के बाद निकले बच्चों को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में बोलेरो की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम सबा पुत्री हवलदार निवासी मटेहना की मौके पर मौत हो गई।
जबकि बोलेरो सवार अनिल अग्रहरि, मुक्तेश्वर चौहान, सुरेंद्र चौहान, सनोज चौहान घायल हो गए।