सिद्धार्थनगर: तस्करी रोकने की जिम्मेदारी जिन कंधो पर है वही तस्करी करते पकड़े गए। गुरुवार को भारत नेपाल सीमा 525 ग्राम गांजे के साथ एसएसबी का जवान पकड़ा गया।
भारत नेपाल सीमा तैनात एसएसबी जवान बलराम यादव को गांजे के साथ पकड़ा गया। वह पकड़िहवा बीपीओ में तैनात है।
बुधवार रात लगभग 10 बजे एसएसबी जवान पिलर संख्या 554(50) पर गश्त पर थे। तभी उन्होंने बलराम यादव को नेपाल की तरफ आते हुए देखा। शक होने पर जब एसएसबी के जवानों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपी एसएसबी जवान को पकड़ने वाली टीम
1-उपनिरीक्षक हीरा लाल
2-कांस्टेबल विजय कुमार
3-शिवपूजन साहनी
4-राजीव कुमार पांडेय
5-कांस्टेबल अर्जुन यादव
आरोपी जवान को टीम ने शोहरतगढ़ पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।