रात के नौ बजे है Abp न्यूज के कार्यक्रम मास्टरस्टोक का समय हुआ लेकिन टेलीविजन स्क्रीन देख लोगों के निराशा भर गई क्योंकि आज इस शो से पुण्य प्रसून वाजपेई गायब है। उनकी जगह शो का संचालन चित्रा त्रिपाठी कर रही है।
पिछले कुछ दिनों से देश के प्रमुख समाचार चैनल ABP न्यूज में भारी उथल पुथल देखने को मिल रहा है। मोदी सरकार के आलोचक के रूप में चैनल में कार्यरत प्रमुख नामों को या तो इस्तीफा देने पर मजबूर किया जा रहा या उन्हें रिपोर्ट ना करने के लिए कहा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक एबीपी न्यूज के कार्यक्रम मास्तरस्टोक से पुण्य प्रसून वाजपेई ने इस्तीफा दे दिया है।
वहीं बाजपेयी के इस्तीफे के बाद अब एबीपी न्यूज़ पर रात 9 बजे प्रसारित होने वाला ‘मास्टर स्ट्रोक’ शो को संचालन चित्रा त्रिपाठी कर रही है।
वहीं बाजपेयी के इस्तीफे के बाद अब एबीपी न्यूज़ पर रात 9 बजे प्रसारित होने वाला ‘मास्टर स्ट्रोक’ शो को संचालन चित्रा त्रिपाठी कर रही है।
चैनल के प्राइम टाइम के प्रोग्राम मास्टरस्ट्रोक में पिछले महीने कथित तौर पर ये साबित किया गया था कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में एक महिला से ग़लत तरीके से सरकार की झूठी उपलब्धियों की तारीफ़ करवाई गयी थीं।
ABP न्यूज़ की इस रिपोर्ट कर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
उसके बाद मास्टरस्ट्रोक के प्रसारण को लगातार बाधित किया जाने लगा।बाजपेयी का शो मास्टर स्ट्रोक जैसे ही शुरू होता है अचानक टीवी प्रसारण में बाधित होने लगता था। सिगनल खराब होने के चलते लोगों को ABP न्यूज़ पर रात 9 बजे प्रसारित होने वाले इस खास शो को देखने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
Apbnews पुण्य प्रसून वाजपेई के इस्तेफी की खबर फैलते ही सोशल मीडिया के जरिए लोग सरकार पर निशाना साध रहे है।
लोगों का आरोप है कि सरकार के दबाव कि जनता की आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों को सरकार की दबाव में इस्तीफा देने के लिए मज़बूर किया जा रहा है।