मोहम्मद आरिफ खान
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव में रामराज मौर्य के दस वर्षीय पुत्र वीरेंद्र की शुक्रवार सायं छः बजे गांव के बाहर सुरही नाले में तेज बहाव की चपेट में आने से मौत हो गयी।
मृतक बालक अपनी माँ के साथ सुरही नाले के समीप स्थित अपने खेत में रोपने गये धान के फसल को देखने गया था।अचानक तेज बहाव के चपेट में आता देख उसकी माँ ज्ञानमती भागकर गांव आयी और लोगों को घटना के बारे में बताया।परिजन और गाँव के लोग शीघ्र ही नाले पर पहुंचे और पानी में बालक की तलाश करने लगे।
जब बालक नहीं मिला तो हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही एसआई देवानंद सिंह के नेतृत्व में शोहरतगढ़ और प्रभारी निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय के नेतृत्व में ढेंबरूआ थाने की पुलिस और पीएससी के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ शनिवार सुबह चार बजे तक बालक की तलाश करते रहे परन्तु बालक को पाने में असमर्थ रहे।
उसके बाद पुनः ग्रामीणों ने सुबह सात बजे बालक को खोजना शुरु किया।कुछ ही दूरी पर स्थित एक पेड़ से फंसकर बालक की लाश ग्रामीणों को मिली।लाश मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।चार बहनों और तीन भाईयों में चौथे नंबर का वीरेन्द्र परसा स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में तीसरी कक्षा का छात्र था।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवाजी राव ने कहा कि लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है ।
वीडियो