बढ़नी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खैरहनिया में 77 छात्र-छात्राओं को ड्रेस बांटा गया।
इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय के प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है।सरकार ने गरीब बच्चों के लिए आवश्यक वस्तुओं को निःशुल्क बांटने का निर्देश भी दिया है।उसी के तहत ड्रेस बच्चों को बांटा जा रहा है।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक विवेक सिंह, सिंह,सहायक सत्यपाल वर्मा,सहायक अध्यापक अनिल कुमार शिवांगी शुक्ल, प्रियंका,रोशनी चाँदनी अभय शुक्ल,सत्यम,शिवम,आदित्य शुक्ल,अजय,विजय आदि लोग मौजूद थे।

