सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ थाना अंतर्गत पकड़ी बाज़ार में हुए पुलिसिया कार्यवाई में निर्दोष लोगों के साथ मारपीट करने व घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है।
शनिवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना। मुलाकात के बाद उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।
श्री पाण्डेय ने कहा पुलिस ने बर्बरता की सारी सीमाए पार कर चुकी है। निर्दोष लोगों को मारा पीटा गया है लोगों के घरों में पुलिस ने तोड़फोड़ की है। जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपना गुस्सा निर्दोष ग्रामीणों पर उतार रही है।
उन्होंने आगे चेतावनी भरे शब्दो में कहा कि यदि यह बर्बरता बन्द नही हुई तो आंदोलन करेंगे।
उन्होंने योगी व मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश और पूरे देश को तानाशाही की तरफ ले जा रही है।जिसके कारण जनता में आक्रोश है और आने वाले समय में डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र की जनता इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देने का काम करेगी और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का जनादेश सिद्धार्थनगर और पूरे देश की जनता देने का काम करेगी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,देवेंद्र प्रताप सिंह,सागर पाठक शान आदि लोग मौजूद रहे।