सिसवा चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें
वक्ताओं द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया।सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला विस्तारक सन्तोष कुशवाहा ने कहा कि अपने चार वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार ने कई लोककल्याणकारी योजनाओं को लागू किया।जिसका फायदा मौजूदा समय में सभी लोग उठा रहे हैं।केन्द्र सरकार ने धार्मिक,जातीय व क्षेत्रीय भेदभाव को दरकिनार कर उज्जवला योजना,निःशुल्क विद्युत कनेक्शन वितरण किया।सड़कें बन रही हैं।गांवों में बिना भेदभाव के प्रधानमंत्री आवास और इज्जत घर बनाने के लिए धन दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनपद को कई सौगातें दी हैं।जनपद में मेडिकल कालेज,जिला अस्पताल में सिटी स्केन की सुविधा भाजपा की ही सरकार में मिला।
इस मौके पर मित्रसंघ के जिलाध्यक्ष सनी श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा मौजूदा समय में विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल है।भाजपा में कार्यकर्ता की मेहनत उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवा सकती है।अन्य पार्टियों की तरह परिवारवाद भाजपा में नहीं है।इस मौके पर भाजयुमो के विधानसभा संयोजक प्रभात तिवारी, भाजयुमो के मण्डल संयोजक विकास सिंह,सेक्टर संयोजक झिनकू धुरिया,मनोज दूबे,राम जियावन मौर्य,देवराज यादव,दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव,विनोद गौड़,ओमप्रकाश,घमालू मिश्र,दिलीप श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।