भारत-नेपाल से सटे इस क्षेत्र लोहटी,बसन्तपुर,बगही आदि सीमाई गांवों से होकर पशु-तस्करी जोरों पर है।जो कि असहनीय है।हियुवा के कार्यकर्ताओं को इस तस्करी को उजागर करना हियुवा का दायित्व है।
उक्त बातें विश्व हिन्दू महासंघ के जिला महामंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कही।वह तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इण्टर कालेज शुक्लागंज के प्रांगण में रविवार को आयोजित
हिन्दु युवा वाहिनी की बढ़नी ब्लाक इकाई की मासिक बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि अगर किसी हियुवा कार्यकर्ता के साथ अन्याय हुआ तो संगठन ये भूल जायेगा कि सरकार हमारी है।हम सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को तैयार हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि जब प्रदेश में सपा व बसपा की सरकारें थी तब संगठन के लोग संघर्ष कर आमलोगों को न्याय दिलवाते थे।इसलिए जब योगी जी के नेतृत्व में सरकार है तो हियुवा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गयी है।उन्होंने कहा कि गत दिनों शोहरतगढ़ के पकड़ी में पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्यवाई की हियुवा कड़ी निन्दा करती है और जब तक इस कार्यवाई में शामिल पुलिसकर्मियों के ऊपर कड़ी कार्यवाई नहीं होगी तब तक हियुवा चुप नहीं बैठेगी।बैठक की अध्यक्षता बढ़नी ब्लाक अध्यक्ष सुग्रीम चौधरी व संचालन ब्लाक सहसंयोजक सोमनाथ मौर्य ने किया।
इस मौके पर ब्लाक संयोजक विनोद कुमार गौड़, दीपक सिंह, संजय सिंह, पंकज यादव, जयहिंद निषाद, बब्लू निषाद,रामू, जैसाराम चौधरी, अनिल जायसवाल, गोपाल जायसवाल, राम प्रताप चौधरी, शिवपूजन कन्नौजिया, धर्मेंद्र,जगलाल विश्वकर्मा, संदीप मौर्य,लल्लन यादव,सरजू प्रसाद चौधरी, सचिन अग्रहरि, मंगनी राम गुप्ता,दीपू जायसवाल, अशोक पासवान आदि लोग मौजूद थे।