इस मौके पर बच्चों ने नारे लिखे तख्तियों को हाथों में ले रखा था और गगनचुम्भी नारों के साथ मदरसा अरबिया अमिनिया औदही,पूर्व माध्यमिक विद्यालय औदही कलां व प्राथमिक विद्यालय औदही कलां प्रथम के बच्चे पूरे गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को खुले में शौच न करने के लिए,शौचालय बनवाने के लिए व 0-15 वर्ष तक के सभी बच्चों के टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मयंक शुक्ल ने कहा कि गंदगी के कारण ही ग्रामीण इलाकों में सबसे अधिक बीमारियाँ फैलती हैं।मौजूदा केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने स्वच्छता कार्यक्रम को एक अभियान के रुप में लिया है और दोनों सरकारों की यह कल्याणकारी मुहीम तब तक पूरी नहीं होगी जब तक गांव का एक-एक व्यक्ति इसमें सहभागिता न करे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जेई प्रभावित सात जनपदों में हमारा जिला भी है।इसी लिए प्रदेश सरकार ने 02 अप्रैल से 16 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियन्त्रण पखवारा के तहत 0-15 वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।जिसमें सभी का सहयोग अनिवार
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा,पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्र ,प्रावि के प्रधानाध्यापक अमर चन्द वर्मा,सत्यवीर,दीपा गुप्ता,श्रवण तिवारी,अनुपम शुक्ल,रिंकी शुक्ला,रमेश गुप्ता,गौतम कुमार भाष्कर,कुशल कुमार चौधरी,सदरे आलम,सीएलटीएस टीम के मास्टर ट्रेनर जयशंकर त्रिपाठी,कृष्णकान्त शुक्ल,राकेश कुमार,केशव पाण्डेय,पशुपति,प्रताप बली,विजय,मो.हारुन,कन्हैया यादव,सुनील
यादव,रामदेव,रामनरेश,चैतू,कलाम,जय प्रकाश शुक्ल,गंगाराम तिवारी,प्रदीप गुप्ता,रमजान आदि ग्रामीण मौजूद थे।


