उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिला आगमन से पहले पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सपा नेता फरहान अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।
आज 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर आएंगे। जिसके चलते रविवार शाम पुलिस ने दोनो नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
समर्थको व समाजवादी पार्टी के लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध किया है। लोगों ने कहा कि गरीबों किसानों की आवाज़ ऊपर तक ना पहुँच सके इसलिए ये गिरफ्तारी हुई है।
गिरफ्तार हुए सपा नेता मोनू दूबे ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को असहमत होने का अधिकार है जो लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। लेकिन यहां सबकुछ इसके विपरीत हो रहा है यदि हम गरीबो, किसानों के हक़ के लिए उनकी आवाज़ मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। तो हमें गिरफ्तार कर हमारी आवाज़ को दबाने का प्रयास प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।
वही सपा नेता फरहान अहमद ने कहा कि विरोधी जितना हमे दबाने की कोशिश करेंगे उतनी मज़बूती से हम उभर के सामने आयेगें और गरीबों, मज़दूरों व किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
हम आपको बता दे की कपिलवस्तु महोत्सव के दौरान भी मुख्यमंत्री के विरोध को लेकर मोनू दूबे सहित कई समर्थको को गिरफ्तार किया गया था।