इसरार अहमद सिद्धार्थनगर:अचानक बदले मौसम ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी है। शुक्रवार शाम तेज आंधी व बूंदाबादी के साथ जिले में कई जगहों पर ओला वृष्टि से गेंहू की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है।
बेमौसम हुई इस बरसात से और खराब मौसम से किसान चिंताग्रस्त हैं। तेज हवा व ओलावृष्टि से गेंहू किसान की फसल के खराब होने को लेकर चिंतित हैं।

खैरा निवासी किसान सरोज कुमार मौर्या उर्फ सूरज मौर्या ने कहा कि तेज आंधी देखकर एक बार लगा कि सारी फसल नष्ट हो जाएगी। मगर कुछ समय बाद तूफान थमने से राहत तो मिली मगर चिंता बढ़ गयी कि गेंहू की पूरी फसल खेत में ही खड़ी है और मौसम का तेवर यही रहा तो किसान बर्बाद हो जाएंगे।
सूरज मौर्या के साथ इसी तरह की चिंता क्षेत्र के हर किसान को सता रही। टेंऊवां ग्रान्ट निवासी महताब एडवोकेट,सिराजुल हक़ भगवतपुर निवासी प्रगतिशील किसान मौसम की दग़ाबाज़ी देख चिंतित हैं।
सपा के इटवा विधानसभा अध्यक्ष कमरूज्जमां खां का कहना है यदि मौसम का तेवर आने वाले दिनों में यही रहा तो देश के अन्नदाता स्वयं भुखमरी के कगार पर पहुँच जाएंगे।रेहरा उर्फ भैसाही निवासी इफ्तेखार अहमद,मास्टर अब्दुर्रहमान उर्फ सन्नान,बढ़या निवासी पूर्व प्रधान जमाल अहमद,मोहम्मदनगर निवासी शाहिद हुसेन,अरशद अहमद सहित क्षेत्र के सभी किसानों में मौसम के बदले मिजाज ने डर पैदा कर दी है।
मिश्रौलिया क्षेत्र मधवापुर ग्राम प्रधान अब्दुल अलीम, पूर्व प्रधान अब्दुल रसीद, bdc बाल गोविंद होरिलापुर ग्राम प्रधान अत्ताउल्लाह रतनपुर ग्राम प्रधान सुभाष कुमार आदि किसानों मौसम के इस मिज़ाज से काफी चिंतित हैं।