एसएसबी 50वीं वाहिनी व बढ़नी पुलिस चौकी के जवानों ने मुखबिरों से सूचना मिलने पर टाटा सुमो वाहन में लदे 3840 शीशी नेपाली शराब को बरामद करने की भारी सफलता प्राप्त किया है।वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिरों के द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसएसबी 50वीं वाहिनी के बढ़नी बीओपी प्रभारी निरीक्षक हराराम व बढ़नी चौकी प्रभारी राजकुमार यादव ने एसएसबी व पुलिस के जवानों के साथ नेपाल सीमा पर वाहन जांच करने लगे तभी सीमा से 100 मीटर की दूरी पर स्थित बढ़नी के कल्लनडिहवा में चालक सुरक्षा एजेंसियों से बचकर टाटा सूमों वाहन को छोड़कर भाग गया।वाहन में 128 पेटी में रखे 3840 शीशी नेपाली सौंफी शराब को बरामद करने की भारी सफलता को प्राप्त किया है।
इस दौरान एसएसबी 50वीं वाहिनी के एएसआई पवन कुमार,हेड कांस्टेबल शंभु गुप्ता,धर्मेन्द्र मलिक,दिनेश कुमार चौबे,जहूर अहमद लोन व कोबरा मोबाइल टीम के ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।