बढ़नी ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख गुड़िया देवी का शपथ-ग्रहण समारोह सोमवार को ब्लाक सभागार में हुआ।नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को शोहरतगढ़ उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इस दौरान शपथ-ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार क्षेत्र व ग्राम पंचायतों को बुनियादी तौर पर हर स्तर से सुदृढ़ कर रही है और उनका प्रयास दिखाई भी देने लगा है।उन्होंने कहा कि बढ़नी ब्लाक को आदर्श ब्लाक बनाने में हमसे जो भी सहयोग हो सकेगा उसे हम करेंगे।उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की अपेक्षा किया।इस दौरान सांसद ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख गुड़िया देवी को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामना भी दिया।
कार्यक्रम को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ नईम अहमद मंसूरी, हियुवा देवी पाटन मण्डल प्रभारी सुभाष गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा साधना चौधरी,जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह,प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष कमर आलम,जिला सचिव अनुज चौधरी आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पथरकट्ट,प्रधान परसा स्टेशन रामचन्द्र शुक्ल,अकील अहमद,मंयक शुक्ल,बब्बू चौबे,हितेश सिंह,हीरा लाल,अब्दुल रसीद, सफीक अहमद,राम निवास,रविन्द्र शर्मा, जितेन्द्र तिवारी,भरत किशोर चौधरी,अनुपम शुक्ल,रामकिशुन,दीन मोहम्मद आदि लोग मौजूद थे।