कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रुद्रेश सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनने के बाद क्षेत्र के कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गयी है।
तुलसियापुर चौराहे पर कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दरोगा मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा कि रुद्रेश सिंह तेजतर्रार कांग्रेसी थे और अच्छे वक्ता थे।जिलाध्यक्ष के रुप में उनकी पार्टी के प्रति की गयी सेवा अविस्मरणीय है।उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु से दो दिन पूर्व ही उन्हें कांग्रेस की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य भी नामित किया गया था।उनकी कमी कार्यकर्ताओं व पार्टी को हमेशा खलेगी।
इस मौके पर पंकज जायसवाल,रामकिशोर,केशव यादव,रामजी,लल्लू मिश्र,बृजकुमार,सतीश चौहान आदि लोग मौजूद थे।