सिद्धार्थनगर:बांसी तहसील के वरिष्ठ पत्रकार रितेश वाजपेयी पर बुधवार की रात जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनपर लगातार तीन गोलियां चलाई लेकिन हर बार निशाना चूक गए।
इस हमले ने स्वतन्त्र व निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को गुस्से से भर दिया है। घटना के बाद पत्रकारों ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी की शीघ्र ही गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी ना होने पर धरने पर बैठने की सभी ने चेतावनी दी।
पत्रकार रितेश लगभग 9 बजे बांसी के नरकटहा स्थित अपने आवास पर जाने के लिए निकले थे। वह बांसी स्थित सेंट्रल बैंक के पास पान खाने के लिए रुके हुए थे। कि अभिषेक तिवारी नाम के एक युवक ने पत्रकार पर लगातार तीन गोलियां चला दी लेकिन तीनों बार गोली मिस कर गई।
इसके बाद हमलावर के साथ आए कुछ लोगों ने पत्रकार को पकड़ लिया और आरोपी ने असलहे की बट से उन पर हमला बोल दिया। रितेश का सिर खून से लाल हो गया वो वही गिर गए। सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुँचे पुलिस के लोगों ने पत्रकार को अस्पताल पहुँचया। इलाज़ के बाद पत्रकार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 323, 504, 506 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
इस हमले के बाद जिले भर के पत्रकारों में भारी गुस्सा है, पत्रकारों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नही होने पर धरने की चेतावनी दी।