बरनाल के एक गांव में तीन समुदायों के बीच जबर्दस्त धर्मनिरपेक्षता की मिशाल देखने को मिली है। गांव के 20 मुस्लिम परिवारों को नमाज़ अदा करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए हिन्दू भाइयों ने मंदिर की जमीन में से दो बिसा जमीन मस्जिद दान दे दी।
वही सिख समुदाय के लोगों ने मस्जिद निर्माण के लिए आर्थिक मदद का एलान किया है। मंदिर के दूसरे हिस्से में मस्जिद का निर्माण शुरू हो चुका है, जिसे मुकम्मल होने में 2 महीने का वक्त लगेगा।
बरनाल के गाव में 20 मुस्लिम परिवार हैं। जिन्हें नमाज़ के लिए दूर जाने के लिए दौड़ धूप करनी पड़ती हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने ब्राह्मनों व हिन्दू समाज के लोगों से मस्जिद बनवाने की जगह मांगी थी। जिस पर हिन्दू समाज ने विचार कर मुस्लिम परिवार को मस्जिद बनाने की अनुमति दे दी। उधर मस्जिद निर्माण के लिए सिख भाइयों ने भी हाथ आगे बढ़ाए हैं।