गोरखपुर-गोण्डा रेलखण्ड पर स्थित ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के महादेव बुजुर्ग रेलवे हाल्ट स्टेशन के प्लेटफार्म पर डालीगंज से नकहाजंगल जाने वाली 55032 सवारी गाड़ी से रात लगभग ढ़ाई बजे एक व्यक्ति की चपेट में आने से मौत हो गयी।लाश की शिनाख्त नहीं हो पायी है।ग्रामीणों के अनुसार मृतक व्यक्ति बुधवार शाम से ही नशे की हालत में महादेव बुजुर्ग गांव में घूम रहा था।पुलिस ने लाश का पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया है।

