जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे ढ़ेबरुआ थाने का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को भी देखा और वह परिसर की साफ-सफाई से काफी संतुष्ट दिखे।अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में खड़े पुराने वाहनों को भी देखा और उनकी नीलामी का भी निर्देश भी दिया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के कार्याभिलेखो( आर्डर बुक , अपराध रजिस्टर,हत्या-बलवा रजिस्टर,आगन्तुक,एन्टी रोमियो,मालखाना रजिस्टर,त्यौहार रजिस्टर,हिस्ट्रीसीटर रजिस्टर आदि) का मुआयना किया गया।
इस दौरान उन्होंने थाने क्षेत्र में अपराधों के नियन्त्रण हेतु उचित दिशा-निर्देश भी दिये।इस अवसर पर प्रभारी थाना निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय,एसआई अरविन्द कुमार,नेबूलाल,कांटेबल संचित श्रीवास्तव,रामअधार,मित्रसेन यादव,आदर्श श्रीवास्तव,विजय यादव,रविन्द्र आदि मौजूद थे।
![]() |
| निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक |