बढ़नी शिक्षाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औदही कलां प्रथम में शुक्रवार को अध्ययनरत 96 बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया।
इस मौके पर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि मयंक शुक्ल ने कहा कि शासन ने प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली को गुणवत्तापूर्ण व उच्चकोटि श्रेणी में लाने के लिए कमर कस लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग व शासन की मंशा है कि कोई भी बच्चा अशिक्षित न रह जाये,इसीलिए विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन,ड्रेस,जूता-मोजा,स्वेटर व स्कूल बैग निःशुल्क वितरित किये जा रहे हैं।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल,प्रधानाचार्य अमरचन्द वर्मा,श्रवण तिवारी,रमेश गुप्ता,कुशल चौधरी,लक्ष्मी,जानकी,सुनीता,विजय,रामसागर,सतीश आदि अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

