इंतज़ार अहमद बढ़नी सिद्धार्थनगर
एसएसबी 50वीं बटालियन के जवानो ने ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अकरहरा गाँव में ट्रैक्टर ट्राली पर सागवन की लकड़ी लादते समय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना ढेबरुआ को सुपुर्द कर दिया । लकड़ी व ट्रेक्टर ट्राली की कुल कीमत 800000 आंकी जा रही है ।
असिस्टेंट कमांडेंट गौरव कुमार सिंह ने बताया की मुखविर द्वारा सूचना मिली की ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अकरहरा गांव में कुछ लोग सागवन पेड़ की कटाई कर ट्राली पर लाद रहे है । सूचना को गम्भीरता से लेते हुए एसएसबी बढ़नी की टीम मौके पर अकरहरा गांव पहुँच कर ट्रैक्टर ट्राली पर लादते समय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया ।पुछताक्ष में व्यक्ति ने अपना नाम रिजवान पुत्र औली मोहम्मद निवासी अकरहरा थाना ढेबरुआ जिला सिद्धार्थनगर बताया । बरामद माल व मुलजिम को ढेबरुआ थाना को सुपुर्द कर दिया ।वाहन समेत माल की कीमत आठ लाख आंकी जा रही है ।उक्त टीम में एसएसबी के एसआई मोहन लाल ,हेमराज ठाकुर ,श्रवण कुमार व कालू सिंह ,चन्द्रशेखर मौजूद रहे ।

