सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी से पुलिस ने सोमवार को एक लग्जरी वाहन बरामद किया है। गुजरात नम्बर प्लेट लगी यह वाहन पुलिस को लावारिश स्थिति में मिली।
वहान बरामद होने के बाद तरह तरह चर्चाए सुनने में आ रही है, कुछ लोग इसे चोरी का बता रहे हैं तो कुछ का कहना कि निकाय चुनाव में में इस वहान प्रचार भी किया जा रहा था। इस वाहन को पिछले पांच माह से बढ़नी का ही एक युवक प्रयोग कर रहा था। हालांकि अभी मामले से पर्दा उठना बाकी है पुलिस वाहन को बरामद कर जांच में जुट गई है।
ढेबरुआ थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि वहान को बरामद कर माममले की जांच हो रही है। यदि इसमे कोई संलिप्त पाया गया तो बख्सा नही जायेगा।

