इसरार अहमद-सिद्धार्थनगर:मंगलवार को आगामी पर्व होली को लेकर मिश्रौलिया थाने में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह द्वारा थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों व थाना अंतर्गत सभी गांवो के चौकीदारों के साथ बैठक की गई।
होली पर्व से सम्बंधित बैठक लेते हुए थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह में सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस के पदाधिकारी होली के सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नज़र रखें, यदि कही भी कोई पर्व में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उस पर तत्काल कार्यवाई करें।
उन्होंने आगे कहा कि यदि होली पर कही डीजे बजाकर अश्लील गाना बजे या कोई शराब के नशे में हुड़दंग करता दिखे तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई करें। थाना अध्यक्ष ने चौकीदारों को निर्देश देते हुए कहा कि वो अपने-अपने गावों पर पैनी नज़र रखें यदि कही भी कोई माहोल बिगाड़ने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करता दिखे तो उसकी सुचना तत्काल थाने पर दें जिससे होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया जा सके।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के संबंध में ब्रीफिंग करते हुए "एक कर्मचारी एक अपराधी" के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस मौके पर एसआई सुनील कुमार यादव, पुलिसकर्मी शिव कुमार, संदीप चौधरी, चौकीदार नर सिंह, शिव पूजन,पंचम, रामधनी, तिलकराम आदि लोग उपस्थित रहे।