बढ़नी के ब्लाक संसाधन केन्द्र परसा में शनिवार को "पढ़ो सिद्धार्थनगर" अभियान के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।बैठक में मौजूद प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापकों को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी बढ़नी अभिमन्यु ने कहा कि बच्चों में भाषा और गणित की दक्षता के लिए सभी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में यह महात्वाकांक्षी योजना संचालित है और इसकी सफलता सभी के सामूहिक सार्थक प्रयास से ही संभव है।उन्होंने शिक्षकों से भाषा एवं गणित पर विशेष रुप से बल देने की बात भी कही।
इस दौरान प्रथम संस्था के उदय प्रताप सिंह द्वारा बेसलाइन सर्वे में प्राप्त आकड़ों पर विस्तृत चर्चा किया गया।इस मौके नरेन्द्रमणि त्रिपाठी,निसार अहमद,आलोक आनन्द,शैलेन्द्र नाथ त्रिपाठी,आलोक उपाध्याय,अनुराग प्रताप सिंह,सुप्रीत कौर,रमंका सिंह,आरती मिश्रा,फहमीदा खातून,आनन्द पाण्डेय,अनिल वर्मा आदि शिक्षक मौजूद थे।

