इंतज़ार आलम मिश्रोलिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत होरिलापुर के मिश्रोलिया प्राथमिक विद्यालय पर जाने वाली मार्ग अगस्त माह में आई बाढ़ में सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। लेकिन अभी तक सड़क पर किसी का ध्यान नही गया।
बाढ़ में टूटी सड़क का मरम्मत अभी तक नही हुआ जिसके कारण स्कूली बच्चो के साथ गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क में बने गड्ढे में गिर कर स्कूल के मासूम बच्चे चोटिल होते हैं व अपनी यूनिफॉर्म गन्दी कर लेते है। लेकिन ना तो ग्राम प्रधान को इसकी सुध है ना ही प्रशासन को।
प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर बद्री नारायण सिंह व ग्रामीण लालजी यादव पुर्व प्रधान ज्वाला प्रसाद तिलक राम निषाद रामजीत यादव रामकरण यादव महेश यादव मिंकू राजन आदि लोगों का कहना है इसी रास्ते से माननीय संसद पाल जी आए और मिश्रौलिया प्राथमिक विद्यालय पर बाढ़ राहत सामग्री बाट कर गये लेकिन ना तो ग्राम प्रधान ना ही प्रशासन कि नजर इस पर पड़ती है। ग्रामीणों ने मार्ग को सही करने के लिए प्रशासन से मांग किया है।

