गोंडा:बैजलपुर थाना अन्तर्गत पुरे गजाई में सोमवार की सुबह एक महिला व उसकी बेटी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
परिवार के मुताबिक आरिती पांडेय सोमवार की सुबह 8 वर्ष की बेटी शिवानी के साथ घर से बाहर शौच के लिए गईं थी। आरती व उनकी बेटी काफी समय तक घर वापस नही लौटी तो परिवार के लोगों ने दोनो की खोजबीन शुरू की, तभी घर से कुछ मीटर की दूरी पर दोनो एक पेड़ में लगे फंदे से लटके हुए दिखाई दिए। जब उन्हें उतारा गया तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
वहाँ मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनो शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के अनुसार महिला के शरीर पर चोट के कई निशान पाये गये।
मिरतक महिला के पिता वजीरगंज थाना के बड़कुइयां निवासी तुंगनाथ ने बेटी व नातिन की हत्या का आरोप ससुराल के लोगों पर लगाया। एसपी ने घटनास्थल पर पहुच कर मुआयना किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।