सिद्धार्थनगर:बांसी में फ़र्ज़ी बैंक शाखा खोल जनता के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक की संस्था की फर्जी शाखा खोलकर सैकड़ो ग्राहकों से पैसा जमाकर 8 माह से शाखा उन्हें पैसे नही दे रही है जिससे नाराज़ लोगों ने बैंक पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया।
यूनाइटेड इण्डिया ट्रिनिटी मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमटेड संस्था नाम से ग्राहकों का पैसा जमा करवाया और अब बैंक ग्राहकों पैसा नहीं दे रही है।
जिससे गुस्साए ग्राहकों ने सैकड़ो की संख्या में यूनाइटेड इण्डिया के ऑफिस पर जुटे गए और अपने पैसे वापस देने की मांग करने लगे। बाद में ग्राहकों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।
बांसी कोतवाली के बांसी कसबे में यूनाइटेड इण्डिया का ऑफिस।
पहले भी ग्राहक लूट के शिकार बन चुके हैं।" कैमुना क्रेडिट को आॉपरेटिव सोसाइटी लि० ,जीवन समृद्धि,आई एम सी संस्था बांसीऔर बैलोहा मे जोगिया के नाम से चलता है कैमुना क्रेडिट कापरेटिव सोसाइटी कस्बे से ग्राहकों का पैसा लूटकर पहले फरार हो चुकी है।

