मोहम्मद आरिफ सिद्धार्थनगर:विकासखण्ड उस्का बाजार के ग्राम पंचायत पोखर भिटवा में मंगलवार को सरकारी राशन की दुकान के आवंटन के लिए ग्रामीणों की खुली बैठक हुई।
उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार ग्रामसभा की खुली बैठक सरकारी राशन की दुकान के आवंटन के लिए बुलाई गई। बैठक में प्रवेक्षक के रूप में पूर्ति निरीक्षक उसका बाज़ार उपस्थित रहे। खुली बैठक में मौजूद लोगों को पूर्ति निरीक्षक द्वारा उचित दर विक्रेता के नियम व शर्तो को बताया गया।
वहाँ मौजूद लोगों से पूछा गया कि उचित दर विक्रेता के लिए नियम व शर्तो के अनुसार कितने लोग उम्मीदवार के लिए तैयार हैं। ग्रामसभा की खुली बैठक में मौजूद लोगों में काबिया खातून पत्नी मो फारूक ने अपना उम्मीदवारी पेश की अन्य कोई इसके लिए तैयार नही हुआ। खुली बैठक में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से काबिया खातून के नाम का चयन किया। और उन्हें नया कोटेदार घोषित किया गया। बैठक के दौरान किसी भी प्रकार का कोई विवाद नही हुआ।
इस अवसर पर सैयद मैसर अली(नगर महासचिव समाजवादी छात्र सभा), रुआब अली (ग्राम प्रधान) मनोज, तोलन, उमेश, शफीक आदि लोग मौजूद रहे।

