आयोध्या जंक्शन के के पुननिर्माण योजना का शिलान्यास मंगलवार को भव्य समारोह के बीच हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल होने रेल राज्य मंत्री मनोज सिंह और रेल मंत्रालय के तमाम अधिकारी पहुँचे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने आयोध्या स्टेशन के विस्तार के लिए रेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया। वही राम मंदिर मुद्दे पर बात करते हुए विनय कटियार ने कहा कि जबतक आयोध्या रेलवे स्टेशन का विस्तार पूरा होगा तब तक आयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका होगा। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर बनना तय है कोई रोक नही सकता।
बाद में रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा उसी मॉडल का आयोध्या रेलवे स्टेशन भी होगा।

