सिद्धार्थनगर:नई व्यवस्था के तहत अब खाद के किसानों को आधार कार्ड देना होगा। जिन किसानो के पास आधार कार्ड नही होगा उन्हें खाद नही मिल पायेगी। पीओएस मशीन में आधार नम्बर के अनुसार बायोमैट्रिक पहचान प्रमाणित होने के बाद ही उनको खाद मिल सकेगा।
नए नियम के अनुसार गुरुवार से यह सिस्टम लागू कर दिया जायेगा। जिले में खाद के कुल 1324 विक्रेता है जिसमे 851 को पीओएस मशीन मिल गई है। दैनिक जागरण के रेपोर्ट के मुताबिक मशीनों में स्टॉक फीडिंग का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जिले में कुल 3.5 लाख किसान परिवार है जिसमे से 90 प्रतिशत लोगों का आधार बन चुका है। जो अभी आधार से वंचित है उन्हें कैसे खाद मिलेगी।

