इंतज़ार अहमद मिश्रौलिया सिद्धार्थनगर:डीआईजी राकेश चंद्र साहू ने शुक्रवार को मिश्रोलिया थाने का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। पुलिस अधीक्षक ने डीआइजी महोदय को महात्मा बुद्ध जी स्मृति चिन्ह भेंट की व ग्राम प्रधान के साथ क्षेत्रीय लोगो ने डीआइजी महोदय को माला पहनाकर स्वागत किया।
डीआइजी राकेश चन्द्र शाहू ने कहा सभी पुलिस जनता में सामंजस्य बनाए रखे,चौकीदारों से कहा गांव में कोई संदिग्घ या अनजान आदमी दिखे तो उसकी सूचना थाने में तुरन्त करें, ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लोगो ने थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के कार्यो को उत्तम व सराहनीय बताया।
डीआईजी राकेश चन्द्र साहू के साथ पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह और सीओ भी मौजूद थे।



