इंतज़ार अहमद बर्डपुर, सिद्धार्थनगर। शिक्षा, मानव जीवन की आवश्यक आवश्यकता है, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र व समय मे सुव्यवस्थित और संस्कारयुक्त मानव जीवन शिक्षा के बगैर संभव नहीं है, इसलिए अभिवावकों को चाहिए कि अपने बच्चो को शासन द्वारा मिल रही योजनाओं का उपभोग करते हुए शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर भारत के भविष्य बच्चों को एक बेहतर नागरिक बनाने में योगदान दें, और परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराकर विद्यालयों में बच्चों के ठहराव और उपस्थिति पर भी ध्यान दें, तभी बच्चों को गुणवत्ता एवं संस्कारयुक्त शिक्षा की कल्पना साकार होगी।
उपरोक्त आशय का विचार विकास क्षेत्र बर्डपुर के अन्तर्गत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपालजी मिश्र ने प्रत्येक छात्र छात्राओं को एक सेट निःशुल्क स्वेटर वितरण के उपरान्त उपस्थित छात्र छात्राओं एवं अभिवावकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। स्वेटर वितरण समारोह के दौरान प्राथमिक विद्यालय में 220 व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 106 छात्र छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपालजी मिश्र,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर चौधरी तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष साधू शरन व संतराम द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कलीमुल्लाह, नग़मा बानो, राम कुमार वर्मा समीउल्लाह, सतीश चौधरी,कविता चौधरी, रश्मि वर्मा अनीता वर्मा, शीबा रजिया, सुरजा देवी, निर्मला, सरस्वती,मोना,इमारती,राम अचल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

