बस्ती कोतवाली अंतर्गत संतकुटीर आश्रम में सेविकाओं के साथ हुए गैंगरेप के आरोपी आश्रम प्रमुख बाबा सचिदानन्द समेत आठ आरोपियो के खिलाफ कुर्की की अनुमती पुलिस ने कोर्ट से माँगी है। पुलिस कोर्ट के निर्देश मिलते ही आश्रम पर नोटिस चस्पा कर कार्यवाई शुरू कर देगी।
कोतवाली पुलिस ने दो फरवरी को आरोपी बाबा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। आश्रम में गैंगरेप समेत दो मुकदमों में आरोपी बाबा व आश्रम से जुड़े सेवादार व सेविकाएं दिसम्बर 2017 से फरार चल रहे है।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए देश के कई बड़े शहरो में दबिश डाला लेकिन अभी तक पुलिस एक भी आरोपी तक नही पहुँच सकी है। ऐसे में पुलिस ने फरार बाबा व उसके चेले की सम्पत्तियों की कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया गया है। आगे के कार्यवाई के लिए पुलिस कोर्ट के निर्देश के इंतज़ार में हैं।
हम आपको बता दे कि बस्ती शहर में मूडघात स्थित संत कुटी आश्रम से जुड़ी छत्तीसगढ़ की दो पीड़ित युवतियों ने 21 दिसम्बर 2017 को पुलिस कार्यालय पहुच सेवा व प्रवचन के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

