सिध्दार्थनगर
आसिफ मसूद
मिश्रौलिया कोतवाली के अनुसार पुलिस अधीक्षक धर्मवीर के द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे मुहिम के तहत मंगलवार की रात को मिश्रौलिया पुलिस के हाथ हिस्ट्रीशीटर सुखवीर लग गया. हिस्ट्रीशीटर सुखवीर (29) पुत्र मालगोदे ग्राम टेंउवा ग्रांट का निवासी है. मिश्रौलिया पुलिस सुखवीर को काफी दिनों से तलास कर रही थी. हिस्ट्रीशीटर के ऊपर तीन साल पहले धारा 325 का केस दर्ज है.
मुखबिर के सुचना के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर सुखवीर मिठैवा चौरहे से गिरफ्तार किया गया है. मुखबिर का सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज सिंघ अपने साथी एस.आई सुनील यादव व गौरी शंकर को लेकर मुखबिर बताए स्थान पहुंच गए. हिस्ट्रीशीटर के पास से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा पुलिस अधीक्षक के इस मुहिम जिले भर से सहयोग मिल रहा है.

