सिध्दार्थनगर
थाना क्षेत्र जोगिया के अंतर्गत ग्राम सभा भंवारी के मंगलवार के रात मछली खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए, जिनको उपचार के लिए प्रथमीक स्वास्थ केंद्र बांसी ले गए. जहां हालत गंभीर देख कर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल लाने के बाद डाक्टरों ने छह लोगों को भर्ती कर लिए वहीं एक हालत नजुक देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिए.
![]() |
| डेमो फोटो |
अमर उजाला के मुताबिक: परिवार के सदस्यों में से बिमार लोग साधू (50) वर्षीय, साधू की पत्नी मितलावती (45) वर्षीय, साधू की मां (75) वर्षीय, पुत्री इरावती (4) वर्ष, पुत्र विकास (12) वर्ष, आकाश (10) वर्ष, छोटू (6) वर्ष का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. वही परिवार के एक एक सदस्य की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिए. अमेरिका (30) वर्ष का उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है. मंगलवार की रात मछली बनी थी, परिवार के सभी सदस्यों ने मछली खाया था. खाने कुछ देर बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गया. जिला अस्पताल के डाक्टर ने बताया फुड प्वॉइजनिंग के कारण ये सब हुआ है. हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.

