सिध्दार्थनगर
आसिफ मसूद
बढ़नी ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु का एक आडियो सोशल वायरल हुआ है. इस आडियो में अभिमन्यु बालक संसाधन केन्द्र बढ़नी में तैनात आशीष श्रीवास्तव से मोबाइल फोन पर वार्ता करते समय गन्दी गाली दे रहा है. जिसमें अपने उच्च अधिकारी से अाशीष जी सर, जी सर कहता रहा. लेकिन सर जी कोई बात सुनने के लिए राजी ही नहीं थे.
![]() |
| खंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु |
आडियो सोशल मीडिया पर वायसल होने के खलबली मच गई है. बच्चों को शिक्षा देने वाला अधिकारी इस तरह से बात करेगा तो बच्चों को क्या शिक्षा देगा. यह अधिकारी जिन बच्चो को शिक्षा देता वो बच्चों कल के भविष्य है, समाज में इसका क्या असर पडे़गा. ये सर जी समाज और देश क्या निर्माण करेंगे. जो बच्चों के भविष्य से खेल रहे हैं, ऐसे अधिकारी को शिक्षा मौका में कोई जरूरत नहीं है.
सर जी यहीं नही माने जब आडियो वारलय होने के बाद हुआ तो अभिमन्यु ने आशीष की नौकरी लेने की धमकी भी दे डाले. इस मामले को लेकर विभाग के कर्मचारी बेहद आक्रोशित हैं. एबीएस अभिमन्यु का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है. बीएसए से शिकायत करने के बाद बीएसए अधिकारी इस पर कोई नहीं कर रहे हैं.
इस मामले को लेकर आशीष श्रीवास्तव का कहना है खंड शिक्षा अधिकारी के लगातार धमकियों के बाद उनके जानका खतरा है. इस मामले को लेकर आशीष श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव, बीएसए, और जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर पूरी घटना को लिखित रूप में भेजी जा रही है.

