बढ़नी ब्लाक के घोरही उर्फ रौनिहवा गांव में पाण्डेय क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेण्ट के दूसरे दिन खेले गये तीन मैचों में रौनिहवा,बगही और बसन्तपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरे दिन का पहला मैच रौनिहवा और धनौरा बुजुर्ग के बीच खेला गया।जिसमें टास धनौरा बुजुर्ग ने जीतकर पहले रौनिहवा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।निर्धारित दस ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छः विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाया और जबाब में धनौरा की पूरी टीम सातवें ओवर में मात्र 57 रन पर आलआउट हो गयी।मैन आफ द मैच रौनिहवा के जमाल को घोषित किया गया।
दूसरा मैच मुड़िला और बगही के बीच खेला गया।मुड़िला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाया।जबाब में बगही ने सातवें ओवर में ही मात्र दो विकेट खोकर विजयी लक्ष्य 60 को प्राप्त कर लिया।बगही के राकेश को 31 रन बनाने और तीन विकेट लेने के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र पाण्डेय,उपाध्यक्ष राजन पाण्डेय,कोषाध्यक्ष सूरज पाण्डेय,अनुज,चिन्टू,शहबाज,जमाल,प्रेम,शंकर,प्रिन्स,आनन्द आदि मौजूद थे।