सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कठेला शुुुर्की टोला बरमपुरा का एक 26 वर्षिय युवक पिछले दो महीने से लापता है। जिससे घर वालो में बेचैनी है।
सूचना के मुताबिक ग्राम पंचायत कठेला शर्की टोला बरमपुरा निवासी करिया पुत्र अवधराम यादव उर्फ लाला (26) मुम्बई कमाने गया था। वह मुम्बई के कुर्ला में वयार काटने का काम करता था। घरवालो के मुताबिक अवधराम 9 अकतुबर को घर आ रहा था उसी दिन से वह गायब हो गया। अवधराम के गायब होने से घर वालो में बेचैनी है। भाई राजेंद्र के मुताबिक अवधराम की शादी नही हुई है। परिवार मामले की सूचना पुलिस को देने की तैयारी में है।
![]() |
| अवधराम |

