सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बानगंगा नदी के तट पर चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ के आठवें दिन प्रवचनकर्ता श्री श्री 108 बालक दास जी महाराज ने मौजूद श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान कण-कण में निवास करते हैं।जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है,साधु-संतों को परेशान किया जाता है और धर्म की हानि होती है तब भगवान सत्य की स्थापना करने,दुष्टों के संहार करने और धर्म की स्थापना करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लेते हैं।
इस अवसर पर माँ श्री सरयू आदर्श रामलीला समिति अयोध्या के कलाकारों के द्वारा श्रद्धालुओं के समक्ष मन्थरा-कैकेयी संवाद,कैकेयी कोपभवन गमन,दशरथ प्रतिज्ञा पालन और श्रीराम वन गमन को सजीवता और मनोरम तरीके से प्रस्तुत किया गया।इस मौके पर हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह के द्वारा श्रीराम,लक्ष्मण और सीता जी की आरती के साथ रामलीला कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
इस मौके पर रामलीला संरक्षक निर्भयशरण त्रिपाठी,प्रधान विजय चौरसिया,बाबा रामबृक्षदास,राम अशीष मद्देशिया,मधुसूदन उपाध्याय,महेन्द्र चौरसिया,फागू मौर्य,जयप्रकाश गौड़,रामराज मौर्य,विद्यासागर पाठक,चन्द्रकेश यादव,अशोक चौहान,अभय सिंह आदि लोग मौजूद थे।